फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल महाकुंभ में ग्रामीण खिलाडिय़ों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
पीपलकोटी। सैमलडाला मैदान में चल रहे जिला स्तरीय खेल महाकुंभ में ग्रामीण क्षेत्रों में युवा-युवतियां खूब दमखम दिखा रहे हैं। बुधवार को अंडर 17 व अंडर 19 बालक-बालिका वर्ग की खो-खो, कबड्डी, वालीबॉल व दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। अंडर 19 बालिका वालीबाल में देवाल ने प्रथम, दशोली ने द्वितीय व कर्णप्रयाग ने तृतीय स्थान पाया। प्रतियोगिता के अंडर 17 बालिका वर्ग में गोपेश्वर प्रथम, कर्णप्रयाग द्वितीय व नारायणबगड़ तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन

अंडर 19 बालिका खो-खो में देवाल प्रथम, गैरसैंण द्वितीय व दशोली तृतीय, बालक 800 मीटर दौड़ में परमजीत सिंह प्रथम, दीपक ठाकुर द्वितीय व सूरज खत्री तृतीय रहे। इसी प्रकार 400 मीटर दौड़ में अभय रावत प्रथम, मोहित बिष्ट द्वितीय व कृष्णा तृतीय, 200 मीटर दौड़ में प्रशांत राणा प्रथम, अभय कोठियाल द्वितीय व सुशील कुमार तृतीय स्थान पर रहे। इससे पूर्व खेल महाकुंभ का शुभारंभ बंड विकास संगठन के अध्यक्ष शंभू प्रसाद सती और पूर्व अध्यक्ष अतुल शाह ने किया। इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विनोद पंत, दीपक बिष्ट, वरद जोशी, सुशील कुमार, केसी पंत, एनएस बहुगुणा, गोपाल बिष्ट, कमल सिंह, अजीत सिंह, जयदीप झिंक्वाण, गजपाल सिंह, संदीप पंत, प्रदीप फरस्वाण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें