फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि मुख्यालय से संबद्ध रहेंगे निलंबित कुलसचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के निलंबित कुलसचिव निलंबन के दौरान विवि मुख्यालय से संबद्ध रहेंगे। कार्यों के प्रति लारवाही व मुख्यालय से अनुपस्थित रहने पर कुलपति ने उन्हें निलंबित किया था। विवि प्रशासन का कहना है कि आरोपों की जांच के लिए कमेटी गठित की जाएगी।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि के कुलसचिव डा. एके झा स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे थे। विवि प्रशासन का कहना है कि कुलसचिव को मुख्यालय में उपस्थिति देने के लिए कई बार मेल से अवगत कराया गया। बावजूद इसके कुलसचिव हर बार स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उपस्थिति दर्ज नहीं करा रहे थे। कुलसचिव के मौजूद न रहने से विवि के कार्य प्रभावित हो रहे थे।
पूर्व में कार्य परिषद ने भी कुलसचिव की कार्य प्रणाली सवाल खड़े किए थे। तब कुलसचिव के कार्यों की मॉनीटरिंग के लिए कुलपति को अधिकृत किया था। सोमवार देर शाम कुलपति प्रो. कौल ने कुलसचिव डा. एके झा को निलंबित कर दिया। जिसकी सूचना कुलसचिव को भी मेल से दी गई थी। कुलपति प्रो. कौल ने बताया कि कुलसचिव निलंबन के दौरान विवि मुख्यालय से संबद्ध रहेंगे। इस दौरान कुलसचिव मुख्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। पूरे प्रकरण की जांच के लिए कमेटी गठित की जाएगी।
विज्ञापन


संयुक्त कुलसचिव को सौंपा प्रभार
गढ़वाल विवि के कुलसचिव का प्रभार फिलहाल संयुक्त कुलसचिव डा. एके मोहंती को सौंपा गया है। विवि प्रशासन का कहना है कि जल्द ही इस पद पर विधिवत तैनाती की जाएगी। हालांकि प्रशासनिक भवन में विवि के कुलसचिव पद के लिए दो वरिष्ट प्रोफेसरों के नामों की चर्चा रही।

मानसिक प्रताडना का लगाया आरोप
निलंबित कुलसचिव डा. एके झा ने बताया कि विवि प्रशासन ने उनके खिलाफ एकतरफा कार्रवाई की है। वह शारीरिक रूप से अस्वस्थ हैं। जिसकी जानकारी उन्होंने विवि प्रशासन को दी थी। वह अवैतनिक अवकाश पर हैं, बावजूद इसके उनका निलंबन किया गया है। डा. झा ने विवि प्रशासन पर उन्हें मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें