फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विक्टोरिया क्रास स्व. दरवान सिंह नेगी को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। समर स्मारक वीसी दरबान सिंह नेगी राजकीय इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में विक्टोरिया क्रास स्व. दरबान सिंह नेगी को पुष्पाजंलि अर्पित की गई। मंगलवार को दोपहर बाद आयोजित कार्यक्रम में वीसी दरबान सिंह के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। छात्र-छात्राओं को बताया गया कि प्रथम विश्व युद्ध में वीरता के साथ विरोधियों को परास्त करने पर 39 गढ़वाल राइफल के नायक दरबान सिंह नेगी को किंग जार्ज पंचम ने फ्रांस में विक्टोरिया क्रास से सम्मानित किया था। इस अवसर पर प्रथम विश्व युद्घ में शहीद हुए वीर सैनिकों को भी याद किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य वीपीएस रावत, जीसी डिमरी, एके कोठियाल, एनएस बिष्ट, जीएस तोपाल, एमएस तोमर, एएस कुंवर, कंचन गुप्ता आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें