फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को रक्त दान के लिए किया प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। राजकीय महाविद्यालय में रेड रिबन क्लब की ओर से आयोजित कार्यशाला में छात्र- छात्राओ को रक्तदान के प्रति जागरूक किया गया। कार्यशाला में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं ने रक्तदान करने का संकल्प किया।
विज्ञापन

सोमवार को आयोजित कार्यशाला में रेड रिबन क्लब के प्रभारी डा. अशोक कुमार मैंदोला ने कहा कि देश में दस लाख यूनिट रक्त की मांग है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। 24 घंटे में शरीर के भीतर रक्त की भरपाई हो जाती है। प्राचार्य प्रो. सुधा भारद्वाज ने रक्तदान को महादान बताते कहा कि इससे दूसरों का जीवन बच सकता है। प्रो. अनिल नैथानी ने दूषित रक्त से सचेत करते हुए कहा कि इससे घातक रोग शरीर में आ जाते हैं। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अरविंद जियाल ने स्वस्थ जीवन शैली अपनाकर शुद्ध रक्तदान करने पर जोर दिया। कार्यशाला में डा. अर्चना धपवाल डा. लता गैरोला डा. मनीषा सती डा. सुनीता भंडारी डा. सृजना राणा, डा. रंजू उनियाल व वंदना कोटियाल आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें