गोपेश्वर। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत के तहत रिक्त पड़े ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों पर उप निर्वाचन पांच दिसंबर से शुरू होगा। जिले में रिक्त तीन ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान और 45 ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों पर उप निर्वाचन संपन्न होना है।
जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष जोशी ने बताया कि पांच दिसंबर को शाम पांच बजे तक नाम निर्देशन पत्र जमा किए जाएंगे। छह को पत्रों की जांच और 16 दिसंबर को मतदान की प्रक्रिया पूर्ण कराई जाएगी। 18 दिसंबर को सुबह आठ बजे से मतगणना कार्य संपन्न होगा। दशोली के मैठाणा, नैल-कुड़ाव, स्यूंण, गोलिम, ईराणी, गाड़ी, देवर-कनेरी, सिरौं, कठूड़ व दोगड़ी-कांडई में एक तथा सिरोली ग्राम पंचायत में दो ग्राम पंचायत सदस्य के पद पर उप निर्वाचन होगा। थराली के बैनोली, रतगांव, गुमड़, चिडिंगा तल्ला, लोल्टी, रुईसांण में एक-एक व मैन में दा तथा सिनांई तल्ली व तुंगेश्वर में तीन-तीन रिक्त ग्राम पंचायत सदस्य का उप निर्वाचन होगा।