फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला स्तरीय खेल महाकुंभ का हुआ आगाज, ताइक्वांडो में राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुकी अपूर्वा नेगी ने मशाल दौड़ाकर किया शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
पीपलकोटी। सैमलडाला मैदान में सोमवार को छह दिवसीय जिलास्तरीय खेल महाकुंभ का आगाज हुआ। ताइक्वांडो में राष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक विजेता अपूर्वा नेगी के मशाल दौड़ से महाकुंभ का शुभारंभ हुआ। पहले दिन आयोजित हुए अंडर 14 आयु वर्ग की 600 मीटर दौड़ बालक-बालिका वर्ग में तिलक-रेनू ने प्रथम, कमल-सपना ने द्वितीय और शंकर-सिमरन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि थराली विधायक मगन लाल शाह और जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी शाह ने खेलों का शुभारंभ किया। जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी शाह ने सैमलडाला मैदान के सुधारीकरण के लिए जिला योजना से पांच लाख रुपये देने की घोषणा की।
इस मौके पर युवा कल्याण अधिकारी गणेश थपलियाल, विनोद पंत, ब्लॉक प्रमुख प्रमिला सजवाण, बंड विकास संगठन के पूर्व अध्यक्ष अतुल शाह, जिपं सदस्य देवेंद्र नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनीता शाह, ज्येष्ठ प्रमुख अयोध्या हटवाल, महावीर राणा, प्रधान रविंद्र नेगी, नरेंद्र बंडवाल, मनोज कुमार, रुप सिंह गुसांई, प्रकाश नेगी, ह्दय राम उनियाल, प्रदीप पंवार, पुष्कर सिंह, संजय कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें