पीपलकोटी/जोशीमठ/कर्णप्रयाग/गैरसैंण। यूपी में नगर निगम के चुनाव में भाजपा की जीत पर भाजपाइयों ने पीपलकोटी और जोशीमठ में आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटी। इस मौके पर पीपलकोटी में पार्टी के मंडल महामंत्री सुनील कोठियाल, मंडल अध्यक्ष हर्षवर्द्धन मैठाणी, देवी प्रसाद हटवाल, अशोक गुर्साइं, दीपक पंत, रॉबिन पंवार, राहुल पंवार, चंद्रबल्लभ डंडरियाल, हरीश पुरोहित आदि मौजूद थे। वहीं, जोशीमठ में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिष्ठाइयां बांटी। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, भगवती कपरवाण, लक्ष्मण फरकिया, कुलदीप कठैत, मुकेश डिमरी और भगवती नंबूरी आदि मौजूद थे।
वहीं कर्णप्रयाग और गैरसैंण में भी भाजपाइयों ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया। विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि उत्तराखंड में आगामी निकाय और लोक सभा चुुनावों में भी भाजपा परचम लहराएगी। कर्णप्रयाग में नगर अध्यक्ष अनुज डिमरी, अंकित गोयल, राकेश डिमरी, महिपाल सोनियाल, चैता राणा, चेतन मनोड़ी, आशीष थपलियाल, जिला महामंत्री पंकज डिमरी, दीपा भट्ट जबकि गैरसैंण में मंडल अध्यक्ष खिलाप सिंह गुर्साइं, नगर अध्यक्ष पृथ्वी सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष गंगा सिंह पवार, डा. जयानंद गैड़ी, कुसुमलता गैड़ी, रामचंद्र गैाड़, अनुसूचित मोर्चा के वीरेंद्र टम्टा और महेंद्र पंवार आदि मौजूद थे।