फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से डोईवाला रेलवे स्टेशन पर नही मिलेगी आरक्षण सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो :------------
विज्ञापन


डोईवाला रेलवे स्टेशन पर रिजर्वेशन सुविधा बंद
-- कई मंडल मुख्यालय, एयरपोर्ट, यूनिवर्सिटी होने की वजह से जरूरी है रिजर्वेशन सुविधा
-- रेलवे के निर्णय के बाद राजनीतिक दलों में रोष, भेजा ज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला।
लंबे संघर्षों के बाद डोईवाला रेलवे स्टेशन पर शुरू हुई रिजर्वेशन सुविधा को रेलवे विभाग ने बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं। रेलवे स्टेशन पर एक दिसंबर से रिजर्वेशन सेवा बंद होने का नोटिस चस्पा कर दिया गया है, जिसके बाद डोईवाला में माहौल गरमाने लगा है। डोईवाला रेलवे स्टेशन मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र होने के अलावा जौलीग्रांट एयरपोर्ट, हिमालयन यूनिवर्सिटी, बीएसएफ, एसडीआरएफ मुख्यालय, गढ़वाल मंडल की एकमात्र शुगर मिल और औद्योगिक क्षेत्र होने के लिहाज से रेलवे स्टेशन महत्वपूर्ण है। डोईवाला में तैनात कर्मचारियों को हरिद्वार रेलवे स्टेशन भेजा रहा है। रिजर्वेशन सेवा तत्काल बंद करने संबंधी मंडल कार्यालय मुरादाबाद से आदेश जारी हो गए हैं। रेलवे स्टेशन पर रिजर्वेशन सुविधा बंद होने के बाद अब ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को रिजर्वेशन करवाने के लिए देहरादून, ऋषिकेश या फिर हरिद्वार तक का सफर तय करना पड़ेगा।
एक दशक पहले स्थानीय लोगों की मांग और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से रेल विभाग ने रिजर्वेशन सुविधा को शुरू किया था। पहले ही डोईवाला स्टेशन पर महत्वपूर्ण रेलगाड़ियों का ठहराव नहीं है। साथ ही यात्रियों के लिए जरूरी सुविधाएं नदारद हैं। अब रिजर्वेशन सुविधा बंद होने के कारण लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। डोईवाला रेलवे स्टेशन मास्टर मुन्ना सिंह राठौर ने बताया कि मंडल मुख्यालय से प्राप्त आदेशों के बाद एक दिसंबर से आरक्षण सुविधा अग्रिम आदेशों तक बंद रखने का नोटिस चस्पा कर दिया गया है।
विज्ञापन


पीएम और रेल मंत्रालय को भेजा ज्ञापन
डोईवाला। रेलवे स्टेशन पर रिजर्वेशन सुविधा बंद होने की सूचना पर भाजपा, कांग्रेस, सपा और जनवादी नौजवान सभा समेत कई संगठनों ने आक्रोश जताया है। उन्होंने प्रधानमंत्री और रेल मंत्रालय को ज्ञापन भेजकर तत्काल प्रभाव से निर्णय वापस लेने की मांग की है। बृहस्पतिवार को सुबह रेल में आरक्षण कराने आए लोगों को जैसे ही बृहस्पतिवार आज से रिजर्वेशन सुविधा बंद होने की जानकारी मिली तो आक्रोश बढ़ गया। थोडे़ ही समय में आरक्षण बंद होने की सूचना पूरे नगर में आग की तरह फैल जाने पर राजनीतिक संगठनों के लोगों ने अलग-अलग पहुंचकर स्टेशन मास्टर के माध्यम से जिम्मेदार अधिकारियों को ज्ञापन भेजा।

विभिन्न संगठनों ने जताया विरोध
ब्लॉक की कनिष्ठ प्रमुख उर्मिला नेगी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर आरक्षण व्यवस्था बहाल रखने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में युकां प्रदेश सचिव विक्रम सिंह नेगी, महेश लोधी, जय किशोर आदि थे। भाजपा डोईवाला मंडल के महामंत्री विजय बख्शी के नेतृत्व में रिजर्वेशन काउंटर बंद करने का विरोध किया। ज्ञापन देने वालों में प्रवीण कन्नौजिया, जसविंदर सिंह, दीपक आनंद, सर्वेश चौधरी, अरविंद मलेठा, रजत आदि मौजूद रहे। भारत की जनवादी नौजवान सभा के जिलाध्यक्ष जाहिद अंजुम ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन देकर कहा कि यदि आरक्षण सुविधा बहाल नहीं हुई तो संगठन आंदोलन करेगा। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव फुरकान अहमद कुरैशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन पर आरक्षण काउंटर करने का विरोध किया। ज्ञापन देने वालों में युवजन सभा जिलाध्यक्ष आशीष यादव, सलीम अंसारी, कुंवर जंग बहादुर राणा, दुलीचंद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

कोटस
डोईवाला रेलवे स्टेशन पर रिजर्वेशन सुविधा बंद करने के मामले पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने संज्ञान ले लिया है। रेलमंत्री के अलावा मंडल के डीआरएम को भी पत्र भेजा जा रहा है। रेलवे स्टेशन पर रिजर्वेशन काउटर को बंद नहीं होने दिया जाएगा।
-- धीरेंद्र सिंह पंवार, ओएसडी, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें