गोपेश्वर। केंद्र सरकार के राष्ट्रीय मतदान के तहत जीआईसी गोपेश्वर में हुई जिला स्तरीय क्विज छह ब्लाकों के 18 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए जिला उद्योग विभाग के महाप्रबंधक डा. एमएस सजवाण ने कहा कि छात्र-छात्राओं को भी संविधान और निर्वाचन प्रक्रिया की पूरी जानकारी होनी चाहिए।
क्विज में दशोली ब्लाक के सौरभ व दीपक संयुक्त रूप से प्रथम, गैरसैंण के दिव्यांश व सभ्रांत द्वितीय और घाट की सीमा व दीपशिखा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के जिला समन्वयक राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक एपी डिमरी ने प्रतिभागियों को राष्ट्रीय मतदान की जानकारी दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य बीएस बिष्ट, पीएल बैछवाल, दीवान सिंह, दिग्पाल रावत, सत्येंद्र चौधरी, पुष्पा नेगी, दिव्या, ऋचा लिंगवाल और आरएल आर्य आदि मौजूद थे।