फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा प्रबंधन प्राधिकरण चमोली के प्रशिक्षकों ने जन प्रतिनिधियों को दिया आपदा से बचाव के प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। ब्लॉक सभागार में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में आपदा प्रबंधन प्राधिकरण चमोली के प्रशिक्षकों ने जनप्रतिनिधियों को आपदा से बचाव का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षक डीपी शैली और विपिन उनियाल ने जिला पंचायत सदस्यों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधानों को भूकंप, बाढ़, बज्रपात से त्वरित बचाव और प्राथमिक चिकित्सा के टिप्स दिए।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत प्रमुख राधा देवी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में उन्होंने कहा कि सभी जन प्रतिनिधियों को आपदा से बचाव के लिए अपने कार्यालयों में मेडिकल किट तथा अन्य जरूरी सामानों को रखना जरूरी है। उन्होंने भूकंप से बचाव के लिए भूकंप रोधी भवनों के निर्माण और नदी तथा गदेरों के तटों से लगभग 200 मीटर की दूरी पर भवन निर्माण करने की सलाह दी। ग्राम प्रधान संगठन कर्णप्रयाग के ब्लॉक अध्यक्ष खिलदेव सिंह रावत ने कहा कि ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में पूर्व में बनाई गई आपदा प्रबंधन की समितियों के पदाधिकारियों को भी प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से विशेष प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए। इस मौके पर ग्राम प्रधान हरीश चौहान, अनिल कुमार, रणवीर कंडवाल, किरन देवी तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय सिंह पंवार, दिगपाल सिंह सहित पुलिस, राजस्व और ब्लॉक के विभागीय कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें