फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भेल में 25 एकड भूमि में लगेगा 5 मेगावाट सौर ऊर्जा संयंत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
भेल उपनगरी में करीब 25 एकड़ क्षेत्र में लगने वाले पांच मेगावाट के सौर ऊर्जा संयंत्र से सालाना करीब 92 लाख यूनिट बिजली का उत्पादन होगा। इससे हीप इकाई की लगभग 20 प्रतिशत ऊर्जा जरूरतें पूरी होगी और बिजली के बिल में प्रतिवर्ष 4.74 करोड की अनुमानित बचत होगी। इस संयंत्र के निर्माण में लगने वाले सभी उपकरण भेल की विभिन्न इकाइयों में ही बनाए जाएंगे। इसमें ट्रैकर तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। जिससे सोलर पैनल दिन भर सूरज की बदलती स्थिति के अनुसार अपनी दिशा बदल सकेंगे।
विज्ञापन

सोमवार को पांच मेगावाट के सौर ऊर्जा संयंत्र का भूमि पूजन प्रभारी महाप्रबंधक हीप संजय गुलाटी तथा प्रभारी महाप्रबंधक सीएफएफपी राजीव मेहरा ने किया। प्रभारी महाप्रबंधक संजय गुलाटी ने कहा कि आने वाले दिनों में गैर परंपरागत स्रोतों से मिलने वाली अक्षय ऊर्जा ही बिजली का प्रमुख विकल्प होगी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए हमें अक्षय ऊर्जा स्रोतों पर विशेष ध्यान देना होगा और केंद्र सरकार भी इस दिशा में विशेष प्रयास कर रही है। गैर परंपरागत ऊर्जा स्रोतों के माध्यम से अक्षय ऊर्जा के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए भेल सदा कृत संकल्प है। राजीव मेहरा ने कहा कि आज जरूरत है कि हम स्वच्छ सुरक्षित तथा निरंतर ऊर्जा देने वाले स्रोतों पर विशेष ध्यान दें। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत वेक्स महाप्रबंधक एके रस्तोगी ने किया। इस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें