फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदना की प्रतिभा को ग्रामसभा ने किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। चक्का फेंक में जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने वाली जलेथा गांव की बंदना को ग्राम सभा की ओर से सम्मानित किया गया है। ग्राम प्रधान गुड्डी देवी ने बंदना की प्रतिभा को गांव के अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बताया।
विज्ञापन

खेलों में रुचि दिखाने वाली विकासखंड खिर्सू की ग्राम पंचायत जलेथा की बंदना के सम्मान में रविवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जीआईसी सुमाड़ी की कक्षा 12वीं की बंदना चक्का फेंक प्रतिस्पर्धा वर्ष 2016 में जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग कर चुकी है। ग्राम पंचायत जलेथा में प्रधान गुड्डी देवी की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में बंदना को गोल्ड मेडल एवं ट्राफी से सम्मानित किया गया, जबकि बंदना के माता-पिता का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। ग्राम प्रधान ने कहा कि बंदना ने जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर गांव के साथ ही अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है, जो गांव और विद्यालय के छात्रों के लिए प्रेरणा है। जो भी बच्चा गांव का नाम रोशन करेगा, उसकी प्रतिभा को इसी तरह सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता सौरभ भारती, दिगंबर भंडारी, लोकपति सिंह, दौलत सिंह व बलवीर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें