फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति के विभिन्न रंग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। गुरुरामराय पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में भारतीय संस्कृति के विभिन्न रंग दिखे। अनेकता में एकता थीम पर आयोजित वार्षिकोत्सव में छात्रों ने देश के विभिन्न राज्यों के लोकगीतों और लोकनृत्यों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। विद्यालय की ओवरऑल चैंपियनशिप रितिका के नाम रही। वहीं, रैनबो पब्लिक स्कूल के प्राइमरी वर्ग का वार्षिकोत्सव भी धूमधाम से मनाया गया।
सोमवार को गुरुरामराय पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि वार्षिकोत्सव छात्रों को एक बेहतर मंच प्रदान करते हैं। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न राज्यों के लोकनृत्यों और लोकगीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। छात्रों की ओर से प्रस्तुत गढ़वाली लोक गीतों और लोक नृत्यों को खूब सराहा गया। प्रधानाचार्य एलपी सिलोड़ी ने कहा कि वार्षिकोत्सव की थीम अनेकता में एकता रखने के पीछे उद्देश्य था कि छात्र विभिन्न राज्यों की संस्कृति से रूबरू हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में वर्षभर की शैक्षणिक और खेलकूद गतिविधियों के आधार पर पुरस्कार वितरित किए गए। विभिन्न गतिविधियों के आधार पर ओवरऑल चैंपियनशिप रितिका के नाम रही। इसके अलावा, आस्था पंवार और शुभम रौथाण को बेस्ट वालंटियर का पुरस्कार दिया गया। रैनबो पब्लिक स्कूल में भी प्राथमिक वर्ग का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें