फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बताया हल्का वाहन मोटर पुल, बोर्ड पर झूला पुल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
थराली। पिंडर नदी पर चेपड़ों में हो रहे पुल निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने विभाग पर भ्रमित करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग ने यहां हल्का वाहन मोटर पुल बनाने की बात कही थी, लेकिन अब यहां झूला पुल बना रहे हैं। इसका बोर्ड भी विभाग ने पुल निर्माण स्थल के पास लगा रखा है।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रेमबल्लभ शर्मा, बुड़जौला के ग्राम प्रधान विजेंद्र सिंह रावत, त्रिकोट के राजेंद्र सिंह, सेरा के राकेश जोशी, केशवानंद आदि ने बताया कि वर्ष 2013 की आपदा में पिंडर नदी की बाढ़ से चेपड़ों में झूला पुल बह गया था। तब लोनिवि ने यहां ट्राली लगवाई थी। ग्रामीणों की चेपड़ों में मोटर पुल की मांग पर सरकार ने यहां छह करोड़ रुपये के हल्का वाहन मोटर पुल की स्वीकृति दी। लोनिवि के अधीन वर्ल्ड बैंक डिवीजन के अधिकारियों ने ग्रामीणों को बताया कि यह हल्का वाहन मोटर पुल है, जिस पर से नौ टन तक के वाहन गुजरेंगे। इसी आधार पर ग्रामीणों ने अपनी भूमि भी विभाग को दी, लेकिन अब यहां पर झूला पुल का बोर्ड लगा दिया गया है। इससे त्रिकोट, जौला, सेरा, विजयपुर सहित कई गांवों के लोग आक्रोशित हैं। ग्रामीणों ने यहां हल्का वाहन मोटर पुल बनाने की बात कही। कहा यदि इस पुल को हल्का वाहन मोटर पुल नहीं बनाया गया तो उग्र आंदोलन होगा। वहीं वर्ल्ड बैंक के सहायक अभियंता ललित मोहन बेंजवाल का कहना है कि चेपड़ों में झूला पुल ही बन रहा है, लेकिन इस पर से हल्के वाहन गुजर सकते हैं। इसका डिजायन इस तरह से तैयार किया जा रहा है कि इससे हल्के वाहनों की आवाजाही हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें