फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देव डोलियों ने किया पिंडर में स्नान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नारायणबगड़। चोपता कौथिग में छठे दिन देवताओं के पश्वा और देव निशाणों ने पिंडर नदी में त्रिवेणी संगम पर स्नान किया। यहां बड़ी संख्या में लोग दर्शनों को पहुंचे। वहीं चोपता में छठे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का समापन हो गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को मां गिरिजा भवानी, वीर-भैरव, दक्षिण काली, हनुमान आदि देवताओं के पश्वा भूमियाल देवता के निशाण की अगुवाई में गंगा स्नान के लिए नलगांव पहुंचे। यहां पूजा-अर्चना के साथ देवताओं के पश्वा और भूमियाल देवता के निशाण ने गंगा स्नान किया। इसके बाद नलगांव मंदिर में पूजा के साथ देवताओं के पश्वों ने नृत्य किया। माता से भेंट करने को भक्तों का तांता लगा रहा। इस दौरान विधायक मगन लाल शाह और उनकी पत्नी जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी शाह ने देव डोलियों का स्वागत किया। गाजे-बाजों की धुन पर विधायक खुद को देवताओं के साथ नृत्य करने से नहीं रोक पाए। स्नान के बाद शाम को देवताओं के पश्वा और निशाण वापस चोपता चौंरी लौटे। दूसरी ओर चोपता में छठे दिन भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। संस्कृति विभाग देहरादून के सहयोग से कर्णभूमि कला मंच के कर्णप्रयाग के कलाकारों ने माता के भजनों के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। लोक गायक दीपक बुग्याली के गीतों पर दर्शक झूमने को मजबूर हो गए। उन्होंने जै हो माता चोपता चौंरी, पूरैणी का दिना, नंदा तैरी जाता पैटाणी, तू ही माता दुर्गा आदि गीतों ने माता का गुणगान किया। हरिओम शरण, सूरज बड़वाल, रोशन कोहली, प्रियंका, निशा, वर्षा ने नृत्य की प्रस्तुति से सबका मन मोहा। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अवतार सिंह सिनवाल ने बताया कि शनिवार को कालरात्रि पर्व है। कालरात्रि की रात में मां दुर्गा की लीलाओं का मंचन किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन सरोप सिंह सिनवाल ने किया। इस मौके दयाराम सती, बालम सिंह मिंगवाल, युद्धवीर सिंह रावत, सुरजीत नेगी, जमन सिंह रावत, गब्बर सिंह रावत, मोहन सिंह रावत, चंदन सिंह नेगी, सूरज सिनवाल, सुनील रावत और प्रदीप नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें