फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैष्णवी ने जीता मिस स्टाइल बेंगलोर का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुनिकीरेती। यमकेश्वर ब्लॉक के उड्डा गांव निवासी छह वर्षीय वैष्णवी ने बंगलूरू में आयोजित मिस्टर एंड मिस लिटिल बंगलूरू प्रतियोगिता में मिस स्टाइल बंगलूरू का खिताब जीता है। इसके लिए वैष्णवी को 35000 हजार रुपये की स्कॉलरशिप मिली है।
विज्ञापन

वैष्णवी ने इस साल की बंगलूरू मिस स्टाइल का अवार्ड उसने अपने नाम किया है। प्रतियोगिता में करीब एक हजार से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग किया। जिसमें से टॉप 60 बच्चों का चयन किया गया। इसके बाद 60 बच्चों में हुई प्रतियोगिता के बाद अंतिम 35 प्रतिभागियों का चयन किया गया। वैष्णवी के पिता अनुज जोशी ने बताया कि अंतिम प्रतियोगिता में वैष्णवी का भी चयन किया गया। वैष्णवी अगले साल यूरोप में होने जा रही मिस लिटिल यूरोप की प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए तैयारी कर रही है। उधरए गढ़वाल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजे नेगी ने वैष्णवी को जीत की शुभकामनाएं देते हुए इसे प्रदेश के लिए गौरव का क्षण और बड़ी उपलब्धि करार दिया है। वैष्णवी की इस उपलब्धि पर माता उर्वशी जोशी, दादी सोनावती जोशी, चाचा कैलाश जोशी, मनोज जोशी समेत क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें