फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव की भूमि में राम कथा का विशेष महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। गंगेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित हो रहे राम कथा आयोजन में बुधवार को बदरीनाथ के रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी भी पहुंचे। उन्होंने भक्तों को आशीष वचन दिया। कहा कि उत्तराखंड शिव की भूमि है। यहां राम कथा के आयोजन का विशेष महत्व है।
विज्ञापन

रावल ने कहा कि सनातन धर्म के प्रचार के लिए धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन बेहद जरूरी है। स्थानीय ग्रामीणों ने रावल का फूल-मालाओं से स्वागत किया। कथा के चौथे दिन कथावाचक आचार्य विजय प्रसाद पांडेय ने कहा कि भगवान राम का जीवन आदर्श स्थापित करने वाला है। प्रत्येक व्यक्ति को राम के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। कथा प्रवचन के दौरान उन्होंने भगवान राम के जन्म, बाल लीला, कौशल्या वात्सल्य की कथा सुनाई। इससे पूर्व पंडित मनोज पांडेय व सुबोध सती ने पंचांग पूजाएं संपन्न की। इस मौके पर जोशीमठ के ब्लॉक प्रमुख प्रकाश रावत, नायब रावल, श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सीईओ बीडी सिंह, भीम सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें