फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहू वैश्य एकता सम्मेलन 26 नवंबर को

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
अखिल भारतीय साहू वैश्य महासभा की उत्तराखंड इकाई का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन 26 नवंबर को सेक्टर-1 कम्यूनिटी हॉल भेल में होगा।
अखिल भारतीय साहू वैश्य महासभा की महामंत्री सरोज साहू ने बताया कि सम्मेलन में वैश्य एकता के साथ-साथ बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वरोजगार को बढ़ावा, दहेज रहित विवाह आदि पर मंथन किया जाएगा। सरोज साहू ने बताया कि सम्मेलन में महिलाओं को राजनीति में आगे लाने के प्रयासों को भी प्रचारित प्रसारित किया जाएगा। महिला सशक्तीकरण राज्य मंत्री रेखा आर्य सम्मेलन मेें बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी।
विज्ञापन

सरोज साहू ने कहा कि महिलाओं के हकों को लेकर भी सम्मेलन में मंथन किया जाएगा। कहा कि वैश्य समाज को राजनीति में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। सम्मेलन में भाग लेने वालों में राष्ट्रीय पदाधिकारियों में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाशचंद साहू , केंद्रीय चेयरमैन जगन्नाथ साहू, पूर्व अध्यक्ष राम साहू, डा. राम बहादुर, प्रदेश अध्यक्ष नेपाल गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष राम बहादुर साहू, कोषाध्यक्ष राम मिलन साहू आदि शामिल होंगे। कोषाध्यक्ष राममिलन साहू ने साहू वैश्य समाज के लोगों से आह्वान किया कि साहू वैश्य एकता सम्मेलन को सफल बनाना है राजनीति में अपनी भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर मेधावी बच्चों के भविष्य को लेकर सम्मेलन में विशेष चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें