फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों ने धूमधाम से मनाया पार्टी सुप्रीमो का 79वां जन्मदिवस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
समाजवादी पार्टी के संरक्षक व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 79वां जन्मदिवस सपा कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया। सपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष हाफिज मोहम्मद इरफान के नेतृत्व में जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित कर मुलायम सिंह की लंबी उम्र की कामना की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष इरफान ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने अपने कार्यकाल में उत्तर प्रदेश का चहुंमुखी विकास किया। उन्होंने भाजपा पर जाति व धर्म के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया। भाजपा उत्तर प्रदेश में अपराधों पर अंकुश लगाने में नाकाम नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि गरीब असहाय निर्धन परिवारों को उनके कार्यकाल में अनेकों जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला। महानगर अध्यक्ष लवश कुमार दत्ता ने कहा कि समाजवादी पार्टी विकास की पक्षधर है। संरक्षक मुलायम सिंह यादव की दूरगामी सोच से यूपी का उनके कार्यकाल में विकास हुआ। सभी वर्गों को समान अधिकार दिलाने में उनकी भूमिका प्रशंसनीय हैं। प्रदेश महासचिव डा. राजेंद्र पाराशर, सपा के वरिष्ठ नेता मशकूर कुरैशी ने मुलायम सिंह की दीर्घायु की कामना की। इस अवसर श्रवण शंखधर, मंगता हसन, नासिर, नूर आलम, आशु चंचल, गुंजन तनेजा, जयराम सैनी, सुभाष सिंह, कपिल शर्मा, दिनेश प्रताप सिंह समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें