फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांस की दुकानों को शिफ्ट की मांग को लेकर एसएनए को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन ने ज्वालापुर से बकरा मार्केट शिफ्ट कराने और नालों की सफाई की मांग को लेकर नगर निगम पहुंचकर सहायक नगर आयुक्त पीके बंसल को घेरा।
विज्ञापन

कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए सहायक नगर आयुक्त के कार्यालय कक्ष के अंदर घुस गए। उन्होंने आरोप लगाया कि ज्वालापुर गंदगी साम्राज्य बन गया है और सफाई की व्यवस्था ठप है। संगठन के जिलाध्यक्ष पीयूष जाटव ने नगर निगम के वार्ड नंबर दो की समस्याओं को जोरशोर से उठाया और गंदगी के पर्याय बन चुकी बकरा मार्केट को आबादी के बीच से बाहर किया जाए। उपाध्यक्ष कार्तिक ने कहा कि नगर निगम की लापरवाही से ज्वालापुर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है और बीमारियां फैल रही हैं। हरीश गौड़ ने कहा कि नगर निगम के अधिकारी साफ-सफाई पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। यशपाल ने कहा कि बकरा मार्केट के आसपास के क्षेत्र में अज्ञात बीमारी से कई लोगों की मौतें हो चुकी हैं। उन्होंने एसएनए ने मांग की कि स्वास्थ्य विभाग को बीमरियों का पता लगाने के लिए निर्देशित किया जाए। रियासत ने कहा कि बकरा मार्केट को स्थानांतरित कराने की मांग सालों से की जा रही है। गुलफाम ने क्षेत्र अतिक्रमण का मुद्दा उठाया। सहायक नगर आयुक्त ने उनकी समस्याओं पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर अनमोल कुमार, रियासत अली, रोहित पालीवाल, सूरज मल्होत्रा, सामी वालिया, संजु नारंग, पंकज राणा, अंकित राठौर, अंकित चौहान, विनस निगम, गौरव मिश्रा, नरेंद्र कांगड़ा, संजय जाटव, जौनी चंचल शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें