अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
नगर निकाय चुनावों को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियों को तेज कर दिया है। जिला निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी स्थानीय निकाय के मुताबिक जिले के दो नगर निगमों हरिद्वार एवं रुड़की के अलावा नगर पालिका परिषदों मंगलौर, शिवालिक नगर, लक्सर एवं नगर पंचायत लंढौरा, झबरेड़ा, भगवानपुर, पिरान कलियर में निर्वाचक नामावलियों का विस्तृत पुनरीक्षण शुरू कर दिया है।
निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक निर्वाचक नामावलियों का पुनरीक्षण कार्यक्रम 11 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान कर्मचारी घर-घर जाकर सर्वेक्षण कर रहे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति के घर संगणक नहीं पहुंचे तो वह जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निकाय, प्रभारी अधिकारी पंचास्थानी चुनाव, जिला निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त, अधिशासी अधिकारी को मिलकर नाम जुड़वा सकता है।
जिले के नगरीय क्षेत्र के सभी पात्र व्यक्ति गणना की अवधि में अपना नाम मतदाता सूची में अंकित कराना तय कर लें। जिले के स्थानीय निकायों के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र कें अंतर्गत रह रहे ऐसे लो जो एक जनवरी 2018 को 18 वर्ष या उससे अधिक आयु प्राप्त हों अपने संबंधित वार्ड की निर्वाचक नामावली में नाम शामिल कराने के लिए पात्र हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक रावत ने बताया कि सही एवं परिपूर्णं नामावली स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन की आधारशिला है । इसलिए सभी पात्र मतदाताओं के नाम निर्वाचक नामावली में दर्ज कराना जरूरी है।