फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपना व रोहित के नाम रही महाविद्यालय की वार्षिक खूल-कूद प्रतियोगिता की चैपिंयन शिप

विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। राजकीय महाविद्यालय चंद्रबदनी में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण के साथ सपंन्न हो गई। आयोजित प्रतियोगिता के बालक वर्ग में रोहित सिंह व बालिका वर्ग में सपना ओवर ऑल चैंपियन रहे।
विज्ञापन

विकासखंड देवप्रयाग के नैखरी खेल मैदान में महाविद्यालय की तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बालिका वर्ग की गोला फेंक में सपना प्रथम पूजा द्वितीय व शिवानी तृतीय रही। चक्का फेंक में पूजा प्रथम दुर्गा द्वितीय मधुबाला तृतीय व लंबी कूद में सपना प्रथम, नीमा द्वितीय, शिवानी तीसरे स्थान पर रही। 100 मीटर दौड़ में सपना प्रथम, पूजा द्वितीय, काजल तृतीय व 200 मीटर दौड़ में सपना प्रथम, शिवानी द्वितीय, मधुबाला तृतीय रही। महिला बैडमिंटन युगल में किरण व सुमन प्रथम तथा शिवानी, मधुबाला द्वितीय रहीं।
बालक वर्ग की गोला फेंक स्पर्धा में कुलदीप लाल प्रथम, मुकेश लाल द्वितीय व रोहित सिंह तृतीय रहे। चक्का फेंक में हरीश कुमार प्रथम, रोहित सिंह द्वितीय तथा संतलाल तीसरे स्थान पर रहे। भाला फेंक में हरीश कुमार प्रथम, मुकेश लाल द्वितीय व सुभाष सिंह तृतीय रहे। 100 मीटर दौड़ में गौतम पंवार प्रथम, धीरज सिंह द्वितीय व रोहित तृतीय रहे। 200 मीटर में सुभाष सिंह प्रथम, गणेश द्वितीय व रोहित सिंह तृतीय रहे। पुरुष एकल बैडमिंटन में अभिषेक पंवार प्रथम व पंकज कुमार द्वितीय तथा बैडमिंटन युगल में संतलाल, अभिषेक प्रथम तथा प्रदीप व गणेश द्वितीय रहे। इस मौके पर प्राचार्य डा. एस के शर्मा क्रीड़ा प्रभारी दिलीप सिंह ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। समापन मौके पर डा. एसएस बलूड़ी डा. प्रवीन जोशी, डा. गजेन्द्र चौहान, डा. अंकिता बोरा, डा. मंजीत राय, आशुतोष मिश्र, अर्चना नौटियाल, आशुतोष जगवाण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें