फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खिर्सू में स्वास्थ्य शिविर कल

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर/पौड़ी। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 22 नवंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खिर्सू में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगेगा। शिविर मेें विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श देंगे। शिविर में डीपीएमआई पौड़ी की ओर से आवश्यक पैथोलॉजी जांच की जाएगी। विजय डेंटल क्लीनिक की ओर से मरीजों के दांतों के परीक्षण के साथ ही ट्रीटमेंट भी किया जाएगा। शिविर में स्वास्थ्य विभाग पौड़ी, राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर और कुलानंद मुंडेपी नेत्र प्रशिक्षण संस्थान पौड़ी भी सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन और न्यू सन मेडिसिन श्रीनगर की ओर से मरीजों को दवाइयां भी उपलब्ध कराई जाएंगी। शिविर में राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के नेत्र रोग विभागाध्यक्ष सहायक प्रो. अच्यतु नारायण पांडे, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. वरुण तिवाड़ी और कम्युनिटी मेडिसिन के सहायक प्रोफेसर डॉ. वेकेंट रेड्डी परामर्श देंगे।
इसके अलावा, स्वास्थ्य विभाग पौड़ी की ओर से हड्डी रोग, फि जिशियन, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ की सेवाएं दी जाएंगी।
कुलानंद मुंडेपी नेत्र प्रशिक्षण संस्थान पौड़ी के विशेषज्ञ आंखों का परीक्षण करेंगे। डीपीएमआई पौड़ी के डॉ. बीपी बलोदी ने बताया कि शिविर मेें हीमोग्लोबिन, ब्लड ग्रुप और शुगर की जांच की जाएगी। विजय डेंटल क्लीनिक श्रीनगर के डॉ. हरीश भट्ट ने बताया कि शिविर मेें दंत परीक्षण के साथ ही लोगों को दांतों में लगने वाले कीड़े से बचाने के उपाय भी बताए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें