फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे पुल के निर्माण में देरी से लोगों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
ज्वालापुर में ऊंचे रेलवे पुल के निर्माण में देर से लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। रेलवे पुल निर्माण के चलते लोगों को ज्वालापुर रेलवे फाटक से गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन

सायंकाल में ट्रेनों की अधिक आवाजाही से फाटक पर घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है। जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह और सचिव बाबू लाल सुमन कई बार पुल निर्माण में तेजी की मांग को लेकर रेलवे को ज्ञापन भेज चुके हैं। बावजूद इसके पुल के निर्माण में लगातार हो रही देरी से स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। चौधरी चरण सिंह ने बताया कि रेलवे फाटक के करीबी कालोनी शारदानगर, आर्यनगर, बसंत विहार और शास्त्री नगर के लोगों को फाटक पर लगने वाले जाम के चलते परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही सड़कों पर हो रहे अतिक्रमण के चलते लंबे समय तक जाम की स्थिति बनी रहती है। जितेंद्र कुमार, एसके मल्होत्रा, श्याम सिंह, जगदीश शर्मा, ताराचंद, बीके मित्तल, केडी गुप्ता, हरिकिशन शर्मा, सीपी शर्मा, सुरेंद्र कुमार शर्मा, हरी सिंह, अशोक गुप्ता, शिव कुमार शर्मा, बाबू लाल सुमन, हरदयाल अरोड़ा, धर्मवीर सिंह त्यागी, केदार प्रसाद, आरपी शर्मा, बसंत कुमार शर्मा आदि वरिष्ठ नागरिकों ने पुल निर्माण में तेजी लाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें