कीर्तिनगर। जीआईसी किलकिलेश्वर में ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ का शनिवार को समापन हो गया। ब्लॉक प्रमुख अनिता निजवाला ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित कर अगली बार अच्छी तैयारी के साथ प्रतिभाग करने को कहा।
शनिवार को प्रतियोगिता के अंतिम दिन 3000 मीटर दौड़ में महावीर, चंद्रमोहन प्रथम, प्रकाश तथा गौतम सिंह द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में नुजहल उस्मान प्रथम, ममता द्वितीय रही। 1500 मीटर दौड़ में महाबीर सिंह प्रथम और प्रकाश सिंह द्वितीय रहे। बालिका वर्ग मेें नुजहत उस्मान प्रथम और सुमन द्वितीय रही। बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में विकास कुमार प्रथम और अमित नेगी द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में अपेक्षा रौथाण प्रथम और बविता दूसरे स्थान पर रही। 800 मीटर दौड़ में भूपेंद्र कुमार प्रथम और परमवीर द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में मनीषा प्रथम और सुमन द्वितीय रही। 200 मीटर में अमन पोखरियाल प्रथम और विकास द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में शिक्षा बहुगुणा प्रथम और मनीषा द्वितीय रही। खो-खो प्रतिस्पर्धा में सेमीसेमला प्रथम, क्वीली द्वितीय रहा। कबड्डी में नौर प्रथम सेमीसेमला द्वितीय रहा। वॉलीबाल में सेमीसेमला प्रथम और क्वीली द्वितीय और नौर तृतीय रहे। लंबी कूद में पंकज प्रथम, अमित नेगी द्वितीय रहे, जबकि बालिका वर्ग में शिक्षा प्रथम और हिमानी द्वितीय रही। फुटबाल में नौर प्रथम और मलेथा द्वितीय रहे। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अजयपाल सिंह असवाल ने बताया कि स्पर्धा में प्रथम स्थान पाने वाले प्रतिभागी अब 27 नवंबर से जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता में क्षेत्र के करीब 1200 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया है।