फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ सहित ऊंचाई वाले स्थानों पर हुई बर्फबारी जिले में गिरा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर/बदरीनाथ/उत्तरकाशी। उत्तराखंड में चारों धामों में शुक्रवार रात से हो रही बर्फबारी से तापमान में गिरावट आ गई है। बदरीनाथ धाम में शनिवार को भी दिनभर रुक-रुककर बर्फबारी होती रही। यहां करीब चार इंच बर्फ जम गई है। वहीं, केदारनाथ में करीब पांच इंच नई बर्फ जमी है। चूंकि रविवार को बदरीनाथ धाम के कपाट बंद हो जाएंगे, इसलिए यहां भगवान बदरीविशाल के दर्शन को आए लोगों ने बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया। जिले के ऊंचाई वाले स्थानों पर हो रही बर्फवारी से निचले क्षेत्रों में भी ठंड बढ़ गई है।
वहीं, केदारनाथ धाम में भी 15 घंटे से रुक-रुककर हल्की बर्फबारी हो रही है। पूरी केदारपुरी ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है। बर्फबारी से केदारनाथ में तापमान माइनस 4 से माइनस 5 के बीच रिकॉर्ड किया गया। केदारनाथ में शुक्रवार देर रात दो बजे से बर्फबारी हो रही है। मेरू-सुमेरू सहित हिमालय की अन्य पर्वत श्रृंखलाएं जहां बर्फ से लकदक हो गई हैं वहीं, केदारपुरी में भैरवनाथ मंदिर क्षेत्र सहित दूध गंगा की पहाड़ियों ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है।
विज्ञापन

निम के कुलदीप सिंह बंगारी ने बताया कि पूरे दिन हल्की और मध्यम बर्फ गिरने का सिलसिला बना रहा। मद्महेश्वर और तुंगनाथ धाम सहित अन्य ऊपरी क्षेत्रों में भी हल्की बर्फबारी हुई है। इधर, जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग सहित अन्य क्षेत्रों में सुबह बूंदाबांदी हुई।
विज्ञापन

इधर, उत्तरकाशी जिले में मौसम ने एक बार फिर से करवट बदली है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों के साथ यमुनोत्री धाम में बर्फबारी हुई है, जबकि निचले इलाकों में हल्की बूंदाबांदी ने मौसम में ठंडक पैदा कर दी है। यमुनोत्री में हल्की बर्फबारी हुई है, जबकि गंगोत्री में बर्फ ज्यादा देर तक टिक नहीं पाई है। यमुना वैली के खरसाली, जानकीचट्टी में ओले गिरे। गंगा वैली में दिनभर मौसम बदलता रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें