फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भेल में अंतर इकाई हाकी टूर्नामेंन्ट का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
भेल स्पोर्ट्स क्लब रानीपुर हरिद्वार की ओर से तीन दिवसीय बीएचईएल अंतर इकाई हाकी प्रतियोगिता शुरू हुई । प्रतियोगिता का उद्घाटन महाप्रबंधक प्रभारी हीप संजय गुलाटी ने किया । उद्घाटन मैच रानीपेट व हरिद्वार के बीच खेला गया जिसमें मेजबान हरिद्वार ने भेल रानीपेट को 3-2 से पराजित कर जीत दर्ज की ।
खिलाड़ियों तथा निर्णायकों से परिचय के बाद महाप्रबंधक गुलाटी ने कहा कि हमारे कर्मचारी हर क्षेत्र में अग्रणी हैं । उत्पादन हो या सामाजिक क्षेत्र या किसी भी प्रकार की प्रतियोगिता। बीएचईएल के कर्मचारी हमेशा अपनी श्रेष्ठता बनाए रखते हैं । इसलिए बीएचईएल को अपने कर्मचारियों पर गर्व है । क्लब के संरक्षक एवं महाप्रबंधक मानव संसाधन एसके अग्रवाल, अध्यक्ष एवं महाप्रबंधक वित्त रमेश मेहता तथा महाप्रबंधक एके रस्तोगी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के शुरुआत में क्लब के प्रभारी एसके अवस्थी, महासचिव आलोक केरकेटा, संयुक्त सचिव संजीव चौहान तथा आजाद खान आदि ने अतिथियों तथा खिलाड़ियों का स्वागत किया । मेजबान भेल हरिद्वार टीम के कप्तान कृपाल सिंह ने खिलाड़ियों को अनुशासन तथा खेल भावना की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक मानव संसाधन संजय सिन्हा, अपर महाप्रबंधक एचआरडीसी राजेश शर्मा, नगर प्रशासक एसएस पंवार समेत कई उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें