बहादराबाद। डिवाइन स्टार चिल्ड्रन अकादमी स्कूल के प्रबंधक विनीत कुमार ने जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन देकर उन्हें प्रबंधक पद से हटाने की प्रक्रिया को गलत करार दिया।
उन्होंने बताया कि डिवाइन स्टार चिल्ड्रन अकादमी स्कूल कक्षा 1 से कक्षा 8 तक मान्यता प्राप्त है। उन्हें स्कूल की स्थापना वर्ष 2012 से प्रबंधकारिणी समिति में प्रबंधक पद पर नामित किया गया। अब संस्था के अध्यक्ष कुंवरपाल की ओर से 10 नवंबर 2017 को प्रबंधकारिणी समिति की सूची जारी करते हुए 18 अक्तूबर 2017 को प्रबंध सदस्यों की बैठक दर्शाई गई है। बैठक में संस्था का प्रबंधक साक्षी चौहान को बनाया गया है। उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया पूरी तरह से फर्जी है। बैठक की सूचना समिति के किसी भी सदस्य को नही दी गई है और न ही कोई बैठक हुई। जिसकी लिखित में आपत्ति उप प्रबंधक फर्म्स सोसायटीज एंड चिट्स हरिद्वार ट्रेजरी ऑफिस में दर्ज करा दी गई है।