फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से पहले कोतवाली पहुंची बारात और दुल्हा

विज्ञापन
विज्ञापन
फेरों से पहले थाने पहुंचा दूल्हा
विज्ञापन

-- बारातियों को देहरादून रोड़ के बीचों बीच नाचना पड़ा भारी

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। शहर में बारात लेकर पहुंचे दूल्हे और बारातियों को बीच सड़क में नाचना उस वक्त भारी पड़ गया, जब उनकी वजह से दून रोड जाम हो गई। पुलिस दूल्हे और बारातियों को उठाकर कोतवाली ले आई। लड़की पक्ष के लोगों के कहने के बाद पुलिस ने दूल्हे और बारातियों को हिदायत देकर छोड़ दिया गया।
दरअसल, सोमवार अपराह्न करीब तीन बजे दूनमार्ग पर जाम लग गया। ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी जब यातायात व्यवस्था को दुरुस्त कराते हुए गोपाल कुटी के पास पहुंचे, तो उन्होंने देखा दूल्हा और उसके बाराती बीच सड़क में कार खड़ी कर नाच रहे हैं। मौके पर लोगों की खासी भीड़ भी जमा थी। पुलिस ने दूल्हे और बारातियों को हिरासत में लिया। दूल्हे से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि बारात हरियाणा से आई है और घुड़चढ़ी शाम को होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने लड़की पक्ष से संपर्क कर उन्हें इसकी जानकारी दी, जिसके बाद लड़की वाले भी कोतवाली पहुंचे। दोनों पक्षों की ओर से काफी मान मनोव्वल के बाद पुलिस ने दूल्हे और बारातियों को भविष्य में ऐसा नहीं करने की हिदायत देकर छोड़ दिया। एसआई चिंतामणि मैठाणी ने बताया कि जिस कार की वजह से जाम लगा रहा था, उसका चालान किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें