फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुर्जरों के लिए मूलभूत सुविधाओं उपलब्ध कराने को करेंगे प्रयास: जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
श्यामपुर।
गैंडीखाता गुर्जर बस्ती में वन गुर्जरों ने दोबारा जिलाध्यक्ष बनने पर जयपाल सिंह चौहान और विधायक स्वामी यतीश्वरानंद का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। वन गुर्जरों ने विधायक से सभी वन गुर्जरों के पुनर्वास की मांग करने के साथ ही गुर्जर बस्ती में सड़क, पानी, सिंचाई के लिए नलकूप एवं मालिकाना हक दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

विधायक यतीश्वरानंद ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया है कि वह अधिकारी को मौके पर बुलाकर समस्या का जल्द निस्तारण कराएंगे। वहीं वनगुर्जरों के पुनर्वास के बाबत राजाजी राष्ट्रीय पार्क के डायरेक्टर सोनकर सनातन से बात की गई है। जानकारी दी गई कि प्रत्येक वनगुर्जर को दस लाख रुपये देने की रणनीति बनाई जा रही है, ताकि वह कहीं जमीन लेकर रह सकें। विधायक ने गैंडीखाता गुर्जर बस्ती के राजकीय प्राथमिक विद्यालय द्वितीय का भी निरीक्षण किया गया। जिसमें दोअध्यापक अनुपस्थित मिले। विधायक ने उच्च अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर कार्रवाई करने की बात की है। जिलाध्यक्ष डा. जयपाल चौहान ने कहा है कि भाजपा की सरकार जनहितैषी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनहित में जो योजनाएं शुरू की है, उससे सभी जाति और वर्ग के लोगों को लाभ मिलेगा। गुर्जरों की समस्या को लेकर विधायक के साथ मिलकर निस्तारण किया जाएगा। इस मौके पर भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष हरजीत सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष आलोक द्विवेदी, ग्रामीण रोशनदीन, अमीर हमजा, सद्दीक चोपड़ा, शफी लोधा, गमी, शमशेर भडाना, बाबू खटाना आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें