फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुकुल विवि में विभिन्न समस्याओं को लेकर छात्रों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
गुरुकुल विश्वविद्यालय में छात्रों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर कुलसचिव कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन करते हुए विवि प्रबंधन का पुतला फूंका। छात्रों का आरोप है कि विवि प्रशासन की उदासीनता से छात्रों की मूलभूत आवश्यकताएं भी पूरी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

सोमवार को विवि के छात्र विभिन्न समस्याओं को लेकर छात्रसंघ अध्यक्ष विक्रम भुल्लर के नेतृत्व में कुलसचिव कार्यालय कर एकत्रित हुए। यहां छात्रों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर विवि प्रबंधन का पुतला फूंक कर जोरदार नारेबाजी की। छात्रसंघ अध्यक्ष विक्रम भुल्लर ने कहा कि किसी भी रूप में छात्रों का अहित नहीं होने दिया जाएगा। विवि में बिजली, पानी के अलावा कालेज परिसर में नियमित साफ सफाई की व्यवस्था भी चरमराई हुई है। हॉस्टल में छात्रों को सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। लाइब्रेरी की व्यवस्था को दुरुस्त करना चाहिए। छात्रों ने विश्वविद्यालय भवन का निर्माण अतिशीघ्र करने की भाग की। छात्र नेता अजय चौहान ने कहा कि विवि प्रबंधन की उदासीनता से मूलभूत सुविधाओं से छात्र वंचित है। प्रदर्शनकारियों में गौरव पंत, आशु सैनी, अक्षय सैनी, सावेज, फैजल, मनीष, नकुल, आशु, साहिल, मृदुल गंभीर, गर्व बत्रा, नमन, ऋषभ, शिवांश गोयल, भूपेंद्र, योगेश, पारस, अन्नू, पीयूष, तलविंद्र राणा, शगुन त्यागी, लव, सागर गोयल, नितिन, पंकज, हर्षित, अनमोल, आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें