फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंद्री में घंटाकर्ण देवता की राज जात को ग्रामीणों ने किया समितियों का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। विकासखंड कीर्तिनगर के सेंद्री गांव में करीब 18 साल बाद घंटाकर्ण देवता की नौ दिवसीय राजजात का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 20 से 29 दिसंबर तक किया जाएगा।
विज्ञापन

राजजात की व्यवस्थाओं के लिए बैठक में विभिन्न समितियों का गठन कर कार्य सौंपे गए हैं। इसमें देवता समिति अध्यक्ष का दायित्व दौलत सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष विक्रम सिंह कंडियाल, सचिव प्रमोद रावत, कोषाध्यक्ष परमवीर पुंडीर को सौंपा गया है, जबकि अनुशासन समिति में रणजीत सिंह बिष्ट अध्यक्ष और मुकेश मेहता, उम्मेद कप्रवाण, गुलाब सिंह कठैत को सहयोगी बनाया गया है। सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति में हाकम सिंह बिष्ट, पेयजल समिति में नागचंद्र सिंह कप्रवाण और प्रचार समिति में बीरबल सिंह पुंडीर, लाइट और माइक समिति में मकान सिंह कठैत, जलपान एवं भंडारा समिति में विरेंद्र कंडियाल, स्वागत समिति में मुनेंद्र कठैत को अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें