फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदासैण मेले में कर्नल कोठियाल को लौह पुरूष से किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। नंदासैंण पर्यावरण संवर्धन और पर्यटन विकास मेले के तीसरे दिन कर्णभूमि कला मंच और विभिन्न विद्यालयों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान मेला समिति ने कर्नल कोठियाल और उद्यमी सुरेश कुमार को सम्मानित किया।
शनिवार को सुबह एनसीसी कैडेट, पूर्व सैनिक और स्कूली छात्र-छात्राओं की परेड मेले का मुख्य आकर्षण रहे। कार्यक्रम में कर्नल कोठियाल की ओर से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीद सेनानियों, भूतपूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कर्नल कोठियाल ने कहा कि पहाड़ों से अधिक से अधिक युवा और युवती सेना में भर्ती हो रही हैं। इनके लिए विभिन्न स्थानों पर कई कैंप लगाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि जल्द ही क्षेत्र में आर्मी कैंप लगाया जाएगा। इस दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कर्ण भूमि कला मंच के लोक गायक दिनेश बुग्याली ने नंदा तेरी जात पेटण लगी गैं..., हीट बलदा सरा सरी रै... आदि प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। मेले में महिला मंगल दल डुंग्री जसपुर और डिग्री कॉलेज नंदासैण ने भी सांस्कृृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर मेला सचिव हरेंद्र चौधरी, भाजपा महिला प्रदेश अध्यक्ष सरला खंडूड़ी, मेला अध्यक्ष विनोद नेगी, बलवीर सिंह रावत, गिरीश डिमरी, भुवन नौटियाल और गायत्री नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज होगा मेले का समापन
गैरसैंण। ब्लाक के माईथान में आयोजित किसान विकास मेले में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गईं। मेले में लोक गायिका हेमा नेगी करासी, प्रदीप बुटोला और वरिष्ठ रंगकर्मी दिवाकर गैरोला आदि ने लोक संस्कृति की प्रस्तुतियां दीं। मेले का समापन रविवार को विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें