फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव के समीप डंपिंग जोन के विरोध में ग्रामीणों ने किया डंपिंग जोन पर प्रदर्शन, धरना शुरु किया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

जोशीमठ। तपोवन-विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना का निर्माण कर रही एनटीपीसी कंपनी की ओर से ग्राम पंचायत ढाक के समीप डंपिंग जोन बनाने पर ग्रामीणों ने आक्रोश जताया। ग्रामीणों ने डंपिंग जोन के समीप एनटीपीसी के खिलाफ प्रदर्शन कर धरना दिया। ग्रामीणों ने कहा कि बिना उनकी सहमति के एनटीपीसी ने डंपिंग जोन बनाया है। इसी स्थान पर स्कूल और आबादी क्षेत्र भी है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक डंपिंग जोन को अन्यत्र शिफ्ट नहीं करते, तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को ढाक गांव के ग्रामीण इकट्ठा होकर गांव के समीप बनाए गए डंपिंग जोन पर पहुंचे और एनटीपीसी के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके बाद ग्रामीणों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। धरनास्थल पर हुई बैठक में जीआईसी ढाक के अभिभावक संघ अध्यक्ष भगत सिंह बिष्ट और क्षेत्र पंचायत सदस्य विद्या देवी ने कहा कि एनटीपीसी की ओर से गांव के समीप डंपिंग जोन बनाया गया है। रोज यहां टनल से निकलने वाले टनों मलबा उड़ेला जा रहा है। यहां समीप ही गांव का प्राथमिक विद्यालय है और आबादी क्षेत्र भी है। डंपिंग जोन से उड़ रहे धूल से स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। कई बार प्रशासन से भी डंपिंग जोन को अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग उठाई गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस मौके पर महिला मंगल दल अध्यक्ष कल्पेश्वरी देवी, रेखा देवी, कमलेश्वरी देवी, सुलोचना देवी हिमानी, नेहा, दीक्षा, शिवानी, प्रेम सिंह और हरीश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें