फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य शिविर में हुआ 2400 मरीजों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नंदप्रयाग। स्व. चंद्रवती वैष्णव और स्वतंत्रता संग्राम के दौरान पत्रकार रहे स्व. राधाकृष्ण वैष्णव की स्मृति में नंदप्रयाग में विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी शाह और कर्णप्रयाग विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने किया। इस दौरान जिले के 2400 मरीजों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां बांटी गईं।
विज्ञापन

जीएमवीएन परिसर में आयोजित शिविर में सबसे अधिक रोगी हड्डी से संबंधित पहुंचे। हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. संजय गर्ग, डा. व्रिजेश कौशल और डा. कमल राजपूत ने हड्डी से संबंधित 1422 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। 1250 दांत से संबंधित रोगियों का परीक्षण हुआ। 800 महिलाओं में खून की कमी पाई गई, जिन्हें डॉक्टरों ने दवाइयां बांटी और स्वास्थ्य लाभ के टिप्स दिए। शिविर में गठिया, आंख, मधुमेह जांच, लीवर जांच, यूरिक एसिड जांच, एंडोस्कॉपी, कोलेस्ट्रोल की जांच भी की गई। इस मौके पर आयोजक डा. जगदीश वैष्णव, वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश पुजारी, समीर बहुगुणा, शंकर मनराल, डीपी पुरोहित, शेखर रावत, नरेंद्र कठैत, संजय रौतेला, वीरेंद्र कठैत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें