फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल विवि में होंगे फिल्म निर्माण क्षेत्र के लिए सार्टिफिकेट कोर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के पत्रकारिता एवं जनसंचार केंद्र में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया पुणे के सहयोग से फिल्म अप्रिसिएशन (फिल्म रसास्वाद) पर पांच दिवसीय कार्यशाला शुरू हो गई है। कार्यशाला के उद्घाटन अवसर पर कुलपति प्रो. जेएल कौल ने कहा कि विवि में एफटीआई की मदद से सर्टिफिकेट कोर्स शुरू कराए जाने का प्रयास भी किया जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को चौरास परिसर स्थित पत्रकारिता विभाग में आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि विवि के कुलपति प्रो. जेएल कौल व फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया(एफटीआई) पुणे के डायरेक्टर भूपेंद्र कैंथोला, डिस्कवरी चैनल के फार्मर वाइस प्रेसिडेंट व फिल्म मेकर पंकज सक्सेना ने किया। गढ़वाल विवि के कुलपति प्रो. जेएल कौल ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में करियर की बेहतर संभावनाएं हैं। उन्होंने छात्रों के लिए इस कार्यशाला को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे उन्हें फिल्म मेकिंग, फिल्म एडिटिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग के बारे में गहरी जानकारियां प्राप्त हो सकेंगी। कहा कि एफटीआई की मदद से सर्टिफिकेट कोर्स शुरू कराए जाने का प्रयास भी किया जाएगा। मुख्य वक्ता डिस्कवरी चैनल के फार्मर वाइस प्रेसिडेंट व फिल्म मेकर पंकज सक्सेना ने कहा समाज को बदलने व दिशा देने में फिल्मों का बड़ा रोल है। कहा सिनेमा समाज की प्रगति का माध्यम बने इसके लिए बड़ी फौज की जरूरत है। मौके पर एफटीआई के डायरेक्टर भूपेंद्र कैंथोला , कार्यशाला के को-ऑर्डिनेटर व केंद्र निदेशक प्रो. एआर डंगवाल , प्रति कुलपति प्रो. डीएस नेगी, प्रो. डीपी सकलानी, प्रो. जेपी पचौरी, प्रो. सुरेखा डंगवाल, डीन प्रो. जेके गोदियाल ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें