गोपेश्वर। राज्य स्थापना की 17वीं वर्षगांठ के मौके पर जिला क्रीड़ा विभाग की ओर बालक और बालिकाओं के सात आयु वर्गों में क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के 726 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल एनके डबराल ने किया।
स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह 10 बजे प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता के बालक वर्ग की अंडर 12 आयु वर्ग में अमन ठाकुर प्रथम, मोहित कुमार द्वितीय, अनुज बिष्ट तृतीय रहे। अंडर 14 आयु वर्ग में तिलक सिंह, आदित्य, दिगंबर कुंवर, अंडर 16 आयु वर्ग में दीपक ठाकुर, राहुल, अभिषेक क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। ओपन वर्ग में प्रदीप ने प्रथम, रविंद्र सिंह नेगी ने द्वितीय और राजेश सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की अंडर 12 आयु वर्ग की प्रतियोगिता में स्नेहा राणा प्रथम, वैष्णवी बिष्ट द्वितीय और दुर्गा शाही तृतीय स्थान पर रहीं। अंडर 14 आयु वर्ग में अर्चना ने प्रथम, दुर्गा ने द्वितीय और अंकिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ओपन वर्ग में निकिता, रेनू बिष्ट, निकिता नेगी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत, क्रीड़ा अधिकारी सुरेश चंद्र पांडे, रघुवीर बिष्ट, मोहन सिंह, नवल भट्ट और संदीप झिंक्वाण आदि मौजूद थे।