फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील दिवस पर मायूस होकर लौटे फरियादी

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील दिवस : 29 शिकायतें पहुंची, एक का भी निस्तारण नहीं
विज्ञापन

-- एसडीएम ने सम्बंधित विभागों को ट्रांसफर की शिकायतें
-- तहसील दिवस पर मायूस होकर लौटे फरियादी

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
तहसील दिवस पर शहर और ग्रामीण इलाकों से फरियादी शिकायतें लेकर पहुंचे। इस दौरान 29 शिकायतें दर्ज की गई, जिनमें सर्वाधिक शिकायतें समाज कल्याण विभाग की रही। मगर मौके पर एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो पाया। एसडीएम ने सभी शिकायतें संबंधित विभागों को ट्रांसफर कर दी।
मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में सड़क, बिजली, पानी, पेंशन और जंगली जानवरों से सुरक्षा के मुद्दे छाए रहे। एसडीएम हर गिरि ने फरियादियों की शिकायतों को सुना। उन्होंने अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए, लेकिन किसी भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं होने से फरियादियों को मायूस होकर लौटना पड़ा। एसडीएम ने बताया कि विद्युत विभाग से जुड़ी एक, श्रम विभाग की दो, सिंचाई विभाग की दो, लोनिवि एक, शिक्षा विभाग की दो समाज कल्याण विभाग की 20, राजस्व की एक और नगरपालिका से जुड़ी एक शिकायत दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि अधिकांश मामले अतिक्रमण, पेयजल, विद्युत और विधवा, दिव्यांग, वृद्धा पेंशन से जुड़े थे। संबंधित विभाग को सभी समस्याओं को ट्रांसफर कर दिया गया है। अधिकारियों को समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कर इसका अपडेट देने के निर्देश भी दिए हैं। मौके पर तहसीलदार रेखा आर्य, नायब तहसील केडी जोशी, नगरपालिका अधिशासी अधिकारी महेंद्र सिंह यादव, लोनिवि के सहायक अभियंता अविनाश भारद्वाज, ऊर्जा निगम के उपखंड अधिकारी महेंद्र सिंह, मनोज डबराल आदि विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें