फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतराखंड उदय कार्यक्रम में छात्राओं ने दिखाई विविध संस्कृतियों की झलक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। अमर उजाला की ओर से आयोजित उत्तराखंड उदय महोत्सव के तहत मास्टर माइंड पब्लिक स्कूल में भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें दसवीं की छात्रा कविता नेगी ने पहला, नवीं की छात्रा रिया डोबरियाल ने दूसरा एवं ग्यारहवीं की छात्रा अंबिका जोशी ने तीसरा स्थान हासिल किया। विजेता प्रतिभागियों को अमर उजाला की ओर से पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को उत्तराखंड उदय महोत्सव की तहत मास्टर माइंड पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का स्कूल प्रबंधक अर्जुन गुसांई एवं प्रधानाचार्या मीना रावत ने उद्घाटन किया। इस मौके पर छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर भारतवर्ष की विविध संस्कृतियों की झलक दिखाई। छात्राओं ने कश्मीरी लोक नृत्य और भलु लगदु मेरू मुल्क स्वाणु रे, गढ़वाली लोक नृत्य की प्रस्तुतियों पर खूब तालियां बटोरीं। छात्रों ने उत्तराखंड राज्य के निर्माण, राज्य आंदोलन, उत्तराखंड के धार्मिक पौराणिक महत्व की जानकारियां अपने भाषण के माध्यम से रखीं। विद्यालय प्रबंधक अर्जुन गुसांई ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से छात्रों को मंच प्रदान होता है जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ता है। संचालन सुरेंद्र सिंह ने किया। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य विनोद भंडारी, रजनी बिष्ट, पूनम बिष्ट, सुमति, बीर सिंह, शिवचरण शाह, अंजलि, नीता, रुचिता, दीप्ती, नीता उनियाल आदि शिक्षक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें