फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीघ्र शुरू होगा कोटली भेल जल विद्युत परियोजना पर निर्माण कार्य :चौहान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
देवप्रयाग। कोटली भेल जल विद्युत परियोजना परिसर में एनएचपीसी के स्थापना दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में परियोजना प्रमुख ने कोटली भेल पर शीघ्र निर्माण कार्य शुरू करने की बात कही।
विज्ञापन

मंगलवार को एनएचपीसी की 43वें स्थापना दिवस पर कोटली भेल जल विद्युत परियोजना परिसर में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर परियोजना प्रमुख सतीश कुमार चौहान ने कोटली भेल जल विद्युत परियोजना पर शीघ्र निर्माण कार्य शुरू करने की बात कही। उन्होंने कहा कि परियोजना का निर्माण शुरू होने से क्षेत्र में विकास के साथ लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। स्थापना दिवस पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में लक्ष्मण सिंह प्रथम हेमंत मिश्रा द्वितीय व राजीव द्विवेदी तृतीय स्थान पर रहे। काव्य पाठ में राजीव द्विवेदी पहले हेमंत मिश्रा दूसरे मंजूबाला तीसरे और वाद विवाद में मंजूबाला, तरुण शुक्ला व आनंद कुमार क्रमश: पहले दूसरे तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के विजयी कर्मियों को परियोजना प्रमुख की ओर से नगद पुरस्कार व प्रमाणत्र के साथ पुरस्कृत किया गया गया। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष शुभांगी कोटियाल, शरत तडियाल, वरिष्ठ प्रबंधक विभोर, सुरेंद्र जोशी, एचसीएस गडिया, आरके कुलश्रेष्ठ, हेमंत मिश्रा व आरएस रावत आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें