फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार बाजार गाड़ी ह्वेगी स्लीप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। कोटद्वार बाजार गाड़ी ह्वेगी स्लीप... पांडो खेला पांसों.. गौमुख बटी आणी च गंगा मां...लोकगायक मुकेश कठैत के इन गीतों की प्रस्तुति देते ही लोग झूम उठे। वहीं बॉलीवुड फेम सिंगर सोनिया आनंद, लोकगायक रेशमा शाह, अमित सागर, संजय पांडे और सुयश बिजल्वाण के गीतों पर दर्शक जमकर थिरके।
जीआईएंडटीआई मैदान में बैकुंठ चतुर्दशी मेला एवं विकास प्रदर्शनी के पांचवीं सांस्कृतिक संध्या की जोरदार शुरुआत हुआ। लोकगायकों के जौनसारी, गढ़वाली व हिंदी गीतों की बारिश देर रात तक चलती रही। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ उप जिलाधिकारी श्रीनगर मायादत्त जोशी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत डा. संजय पांडे ने गणेश वंदना से की। उन्होंने रंगीली बिंदी घाघरी और बिमला भौजी गाने गए। इसके बाद आई रेशमा शाह लै भुजी जाला चूड़ा व छाया की कुकड़ी मारला गीतों से पांडाल को झूमा दिया। श्रीनगर के गायक अमित सागर ने चैता की चैत्वाली जैसे ही गाया, तो श्रोता कुर्सियों से उठकर नाचने लगे। सोनिया आनंद ने पुराणा मेरो दरजी, लूण पिसी सिल मा, ह्यूद का दिन फिर बौड़ी एगीना व हुस्न पहाड़ों का और लता तिवाड़ी ने तिलगा लंबी लटी टसैर का फूना व मोहना मोहना मोहना रती गो गीत गायक श्रोताओं को झुमाया। सुयश बिजल्वाण ने नमामि गंगे पर आधारित हिंदी गाना सुनाया।
विज्ञापन


मछली प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र
श्रीनगर। बैकुंठ चतुर्दशी मेले में फिश एक्जीबिशन (मछली प्रदर्शनी) आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। बच्चों के साथ-साथ बड़े लोग भी मछलियों का संसार देखने पहुंच रहे हैं।
यहां बर्फीले इलाके और समुद्र में पाई जाने वाली दुनिया की सबसे खतरनाक और आदमखोर मछली पिरान्हा भी है। पिरान्हा भारत में आंध्र प्रदेश में सबसे ज्यादा पाई जाती है। इसकी लंबाई पांच से 17 इंच तक होती है। दांत नुकीले होते हैं। यह खून की गंध सूंघकर आकर्षित होती है और 30 सेकेंड में इंसान की हड्डी को चबा जाती है। हॉलीवुड में पिरान्हा’ नाम से फिल्में भी बनी हैं। पिरान्हा मछली के आदमियों पर हमला करने की सबसे अधिक घटना साउथ अमेरिका के अमेजन नदी में सामने आई हैं। घड़ियाल की तरह दिखने वाली एलिगेटर गार भी आकर्षण का कंद्र है। वहीं कैट फिश, जेपनीज कार्प, शकर कैट, एलबीनों ऑस्कर, टाइगर ऑस्कर, कॉमन कार्प व गोल्डफिश के साथ ही साउथ अमेरिका की विलुप्त प्रजाति गप्पी फिश को भी प्रदर्शनी में रखा गया है। प्रदर्शनी के आयोजक विजेंद्र प्रसाद ने बताया कि मछलियों के संरक्षण व लोगों में मछलियों की जानकारी बढ़ाने के उद्देश्य से प्रदर्शनी आयोजित की गई है।
विज्ञापन


मुकेश डिमरी बने मिस्टर श्रीनगर
श्रीनगर। बैकुंठ चतुर्दशी मेले में आयोजित मिस्टर श्रीनगर प्रतियोगिता (शारीरिक सौष्ठव) को जीतकर मुकेश डिमरी मिस्टर श्रीनगर बने हैं। जबकि रजत गुसांई उप विजेता बने। मुकेश को प्रथम पुरस्कार के तौर पर 5100 रुपये और रजत को 3100 रुपये नकद पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष विपिन मैठानी, नगर पालिका सभासद अनूप बहुगुणा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें