फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घास काटने गए युवक पर भालू ने किया हमला, ग्रामीणों के चिल्लाने पर जंगल की ओर भागा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
घाट (चमोली)। गांव के पास ही घास काटने गया युवक भालू के हमले में घायल हो गया। ग्रामीणों ने 108 सेवा की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाट में भर्ती कराया। डाक्टरों ने युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

कनोल गांव निवासी आलम राम मंगलवार शाम पांच बजे गांव के समीप ही अपने खेतों में घास लेने गया था, तभी खेत के किनारे घात लगाकर बैठे भालू ने आलम पर हमला कर दिया। युवक की चीख पुकार सुनकर घास लेने गए गांव के महिला-पुरुषों ने शोर मचाकर और पत्थर फेंककर भालू को जंगल की ओर भगाया। ग्रामीण घायल को खेतों से सड़क तक लाए, जहां से उसे 108 सेवा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाट में भर्ती कराया गया। आलम के सिर, पांव और पीठ पर भालू के नाखूनों से गहरे जख्म हुए हैं। क्षेत्र में आए दिन भालू दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से भालू को खदेड़ने की मांग उठाई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें