फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में भगवान राम और मिथिला में माता सीता ने लिया जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

गोपेश्वर। संयुक्त रामलीला मंच की ओर आयोजित रामलीला में राम और सीता जन्म का मंचन किया गया। रामलीला का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल, ब्लॉक प्रमुख प्रमिला सजवाण, पूर्व पार्षद पुष्पा पासवान, क्षेत्र पंचायत सदस्य अंजना असवाल ने किया। ठंड के बावजूद रामलीला देखने के लिए गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार रात को हुए मंचन में राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघन के जन्म से अयोध्या में खुशियां मनाई जाती हैं। वहीं मिथला में सीता का जन्म होता है। इसके पश्चात महर्षि विश्वामित्र राम व लक्ष्मण को शस्त्र और शास्त्र विद्या ज्ञान देने के लिए वन में ले जाते हैं। जहां राम ताड़का और सुभाऊ का वध करते हैं। वहीं, कोठियालसैंण रामलीला कमेटी की रामलीला में भरत मिलाप का मंचन किया गया। कोठियालसैंण में 40 सालों से प्रतिवर्ष रामलीला का आयोजन हो रहा है। इस मौके पर अध्यक्ष सुरेंद्र कुंवर, धीरेंद्र गरोड़िया, विनोद कनवासी, मुकेश असवाल, त्रिलोक राणा, भगवती गोदियाल और सुरेंद्र नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें