फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों की मांग को लेकर जारी रहा अनशन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

कर्णप्रयाग। स्वास्थ्य व्यवस्था सुधार संघर्ष समिति का अस्पताल में डॉक्टरों की तैनाती, प्रसूता की मौत के मामले की जांच और मुआवजा सहित ट्रॉमा सेंटर शुरू करने की मांग को लेकर छठवें दिन मंगलवार को भी क्रमिक अनशन जारी रहा। समिति के अनशन को देखते हुए मंगलवार को पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा भी बढ़ा दी है। यहां महिला पुलिस समेत आठ से अधिक पुलिस कर्मी तैनात हैं।
मंगलवार सुबह 11 बजे से शुरू हो रहे क्रमिक अनशन के दौरान समिति के अध्यक्ष और पूर्व प्रमुख राजेंद्र सिंह सगोई ने कहा कि दूरस्थ गांवों में बिना स्वास्थ्य सेवाओं और डॉक्टरों के आज भी मौतें हो रही हैं, जबकि नगरीय क्षेत्रों के अस्पताल बिना डॉक्टरों के शो पीस बने हैं। कहा कि देवाल, थराली, नारायणबगड़, गैरसैंण, गौचर, जिलासू आदि क्षेत्रों का केंद्र बिंदु कर्णप्रयाग सीएचसी में सोलह सालों से फिजीशियन नहीं है। बाल रोग, रेडियोलॉजिस्ट सहित कई पद रिक्त पड़े हैं। ट्रॉमा सेंटर एक दशक से बनकर तैयार है, लेकिन संचालन नहीं हो पा रहा है। इस कारण लोगों को सड़क पर उतरना पड़ रहा है। मंगलवार को अनशन करने वालों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र मिंगवाल, संजय रावत, गौतम मिंगवाल, अबल सिंह तोपाल, सुनील बिष्ट, राजेश नेगी, अनीता नेगी आदि शामिल थे। जबकि पदमेंद्र कंडारी, मनवर बिष्ट, सुखवीर, जगदीश सिंह, विक्रम सिंह, विपुल ध्यानी, सोनम, साक्षी, मेघा, सोहन सिंह, मंगी लाल, धीरेंद्र सिंह, अनिल कुमार, नंदकिशोर, दुर्गा प्रसाद, हरीश सती आदि ने आंदोलन को समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंदोलनकारियों के पक्ष में नगर कांग्रेस
कर्णप्रयाग। डॉक्टरों सहित अन्य मांगों को लेकर अनशन पर बैठे लोगों का समर्थन नगर कांग्रेस ने किया है। नगर कांग्रेस अध्यक्ष महेश खंडूड़ी ने कहा कि समिति जनहित की मांगों को लेकर अनशन कर रही है। ऐसे में समिति के सदस्यों पर सरकार की ओर से मुकदमा दर्ज करना दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा पर निशाना साधते हुए महेश खंडूड़ी ने कहा कि भाजपा इस आंदोलन को कांग्रेस का प्रचारित कर जबरन आंदोलनकारियों पर मुकदमे दर्ज कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें