फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने किया गांवों को नगर पंचायत में शामिल करने का विरोध, डीएम को सौंपा आंदोलन का अल्टीमेटम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नंदप्रयाग। मंगरोली, मासौं, सोनला और पुरसाड़ी गांवों को नगर पंचायत नंदप्रयाग में शामिल न करने की मांग को लेकर नंदप्रयाग क्षेत्र के ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर आंदोलन का अल्टीमेटम दिया। ग्रामीणों ने कहा यदि ग्रामीणों की सहमति के बिना गांवों को नगर पंचायत में शामिल किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रधान संगठन के प्रदेश प्रवक्ता तेजवीर कंडेरी, राजेंद्र सजवाण, गुड्डू राजा, प्रभाकर कंडेरी, भुवनेश्वरी देवी और पीतांबरी देवी का कहना है कि गांव की जनसंख्या साढ़े पांच सौ से अधिक है, यदि गांव नगर पंचायत में शामिल हुआ तो गरीब जनता मनरेगा व ग्रामीण स्तरीय कई अन्य योजनाओं से वंचित रह जाएंगे। कहा कि यदि ग्रामीणों की सहमति के बिना गांवों को नगर पंचायत में शामिल किया गया तो कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें