अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन जनपद हरिद्वार के द्विवार्षिक अधिवेशन में नई कार्यकारिणी के लिए पीएस पंवार जिलाध्यक्ष और एसपी चमोली जिला मंत्री चुने गए। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण कराते हुए कर्मचारी हित के साथ अपने कार्यों को निष्ठापूर्वक करने को आह्वान किया।
सीएमओ कार्यालय रोशनाबाद में डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के द्विवार्षिक अधिवेशन का शुभारंभ रानीपुर के विधायक आदेश चौहान ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विधायक ने कहा कि फार्मासिस्ट की इलाज में महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। प्रांतीय अध्यक्ष बीएस कलूड़ा ने कहा कि फार्मासिस्टों को अपने कार्य एवं दायित्वों का निर्वहन गरीब जनता के हित को देखते हुए ठीक से करनी चाहिए। इस मौके पर हुई नई कार्यकारिणी के चुनाव में पीएस पंवार जिलाध्यक्ष, एसपी चमोली जिला मंत्री, आरपी सेमवाल एवं बीएस गुसाईं उपाध्यक्ष, सोहनलाल गैरोला कोषाध्यक्ष, बीएस बिष्ट संयुक्त मंत्री, बृजेश कुमार संगठन मंत्री, एसपी उनियाल ऑडिटर चुने गए। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने फार्मासिस्टों की समस्या उठाकर उनके निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर हिमांशु सिंघल, पीसी रतूड़ी, एमएन जोशी, विपिन कुमार, एमएस चौहान, बीएल आर्य, राकेश गैरोला, विरम भारती, शालिनी आदि शामिल हुए।