फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसी बुधवार को दून में मनाएंगे काला दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेसी बुधवार को दून में मनाएंगे काला दिवस
विज्ञापन

-- भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ करेंगे प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
नगर कांग्रेस कमेटी ऋषिकेश की ओर से रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में बैठक की गई, जिसमें बुधवार को देहरादून में राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन कार्यक्रम पर चर्चा की गई। इस दौरान बताया गया कि कांग्रेसी आठ नवंबर को प्रदेश भर में काला दिवस के रूप में मनाएंगे। साथ ही सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने बताया केंद्र में भाजपा सरकार ने सत्ता संभालने के बाद जनविरोधी फैसले लिए हैं, जिसके कारण देश-प्रदेश के लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। इसके विरोध में कांग्रेसजन बुधवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्वान पर देेहरादून में विरोध प्रदर्शन करेंगे। साथ ही काला दिवस मनाया जाएगा। बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष जयेंद्र रमोला, शिवमोहन मिश्रा, मदन मोहन शर्मा, संजय गुप्ता, योगेश शर्मा, मनीष शर्मा, नंदकिशोर जाटव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें