फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी आवास पर रहे प्रधानाचार्य, लिया वेतन के साथ किराया भता

विज्ञापन
विज्ञापन
जोशीमठ। राजकीय इंटर कॉलेज जोशीमठ के प्रधानाचार्य डॉ. ओमप्रकाश चौबे ने राजकीय इंटर कॉलेज जखोला (जोशीमठ) में वर्ष 2011 से 2015 तक सरकारी आवास में रहते हुए विभाग से किराया भत्ता भी लिया था। एक शिक्षक की ओर से सूचना अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी में इसका खुलासा हुआ है। इस खुलासे के बाद जोशीमठ के खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) विवेक पंवार ने प्रधानाचार्य को 97,200 की धनराशि ब्याज सहित राजकोष में जमा करने के आदेश दिए हैं। साथ ही उन्होंने मामले में विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जीआईसी पांडुकेश्वर के प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह ने सूचना अधिकार अधिनियम के तहत जीआईसी जोशीमठ के प्रधानाचार्य डॉ. ओम प्रकाश चौबे की ओर से किराया भत्ता और सरकारी आवासीय सुविधा की सूचना मांगी। इसमें पता चला कि जीआईसी जखोला में प्रधानाचार्य रहते हुए चौबे 24 दिसंबर 2011 से 19 सितंबर 2015 तक सरकारी भवन पर रहे थे। इस दौरान उन्होंने किराए भत्ते का भी आहरण किया।
खंड शिक्षा अधिकारी विवेक पंवार का कहना है कि प्रधानाचार्य ने वित्तीय अनियमितता के साथ ही विभागीय नियमों का भी उल्लंघन किया है। प्रधानाचार्य को ब्याज सहित आहरित धनराशि जमा करने के निर्देश दे दिए गए हैं। साथ ही विभागीय नियमों के अनुसार उनके खिलाफ कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें