फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी हिंडोलाखाल की अव्यवस्थाओं पर फूटा गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हिंडोलाखाल में गंदगी और अव्यवस्थाओं के खिलाफ चिकित्सकों व स्टाफ ने मौन प्रदर्शन किया। अस्पताल के चिकित्सकों/स्टाफ ने शासन-विभागीय अनदेखी से नाराज होकर मुंह पर पट्टी बांध और हाथ में तख्तियां लेकर अपनी पीड़ा को उजागर किया।
विज्ञापन

ब्लाक मुख्यालय हिंडोलाखाल स्थित सीएचसी में रोगियों व चिकित्साकर्मियों के रहना दुभर हो गया है। साल 2013 में अतिवृष्टि से अस्पताल का पुस्ता धंस गया था, इससे सीवर लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। तीन वर्ष बाद पुस्ता तो बन गया, लेकिन सीवर लाइन की मरम्मत नहीं हुई। निकासी चोक होने के कारण शौचालय पिछले आठ महीनों से गंदगी से अटे पड़े है। इसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। करीब डेढ़ माह पहले यहां निरीक्षण को आई डीएम टिहरी सोनिका के संज्ञान में भी इस समस्या को लाया गया था। अस्पताल में कार्यरत डा. निकिता मौर्य, डा. आशीष असवाल व डा. आरके रॉय सहित 26 लोगों का स्टाफ इस गंदगी में ही काम करने को मजबूर हैं। शनिवार को अस्पताल के प्रभारी डा. अमित चौहान के नेतृत्व में चिकित्सकों और स्टाफ ने अस्पताल परिसर में मौन प्रदर्शन करते हुए उपेक्षा पर नाराजगी जताई। मुंह पर पट्टी और हाथ में तख्ती लेकर चिकित्सकों और स्टाफ ने गुस्से का इजहार किया। उन्होंने अस्पताल के बजट उपलब्ध करवाने, कूड़ा निस्तारण, आवास उपलब्ध कराने और शौचालयों की स्थिति सुधारने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें