फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल विवि के छात्रों ने दिया उफल्डा के ग्रामीणों को समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। पालिका क्षेत्र में शामिल किए जाने के विरोध में उफल्डा के ग्रामीणों को आंदोलन को बिड़ला परिसर छात्रसंघ ने भी अपना समर्थन दिया। छात्र संघ पदाधिकारियों ने अनशन स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों के समर्थन में धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उफल्डा ग्राम पंचायत को श्रीनगर पालिका क्षेत्र में शामिल किए जाने के विरोध में उफल्डा के ग्रामीण पिछले तीन दिनों से आमरण अनशन कर रहे हैं। शनिवार को बिड़ला परिसर छात्र संघ अध्यक्ष प्रदीप पंवार, सचिव देवकांत देवाराड़ी ने अनशन स्थल पर पहुंच कर आंदोलन को अपना समर्थन दिया। प्रदीप पंवार व देवकांत देवराड़ी ने कहा कि सरकार ग्रामीणों के हितों से खिलवाड़ कर रही है। ग्रामीणों की सहमति के बिना उफल्डा क्षेत्र को पालिका में शामिल किया जा रहा है। जबकि उफल्डा ग्राम पंचायत राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार प्राप्त कर चुकी है। छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि ग्रामीणों की भावनाओं का सम्मान नहीं किया गया तो सड़कों पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। धरना देने वालों में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष मनोज रावत, मंजीत रावत, नीरज रैम्स, संजय बिष्ट, शिवकांत कंडारी सहित अन्य छात्र शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें